नवगछिया। पुलिस लाइन में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शहीद पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों को शोकसभा के दौरान श्रद्धांजलि दी गयी। एसपी ने बताया कि नवगछिया नई पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां पर शहीद पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को सलामी देकर उन्हें याद किया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की सेवा करते  हुए हमारे पुलिस पदाधिकारी जवान शहीद होते हैं। यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है। हम जैसे लोगों को ऐसे पुलिस पदाधिकारियों को याद करने के लिए पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर रखा गया है। इस दिन शहीद पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को सलामी देकर याद किया जाता है।

इसी के तहत शहीद पुलिस निरीक्षक अश्वनी कुमार, दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, हवलदार कांति कुमारी, सिपाही सोहनलाल एवं अर्जुन दयाल को श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर कई पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *