नवगछिया : पिकअप वैन ने पूजा करने जा रही मां-बेटी समेत चार लोगों को रौंद डाला। हादसे के बाद सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां बेटी की मौत गई, जबकि मां का इलाज चल रहा है। यह हादसा सोमवार की सुबह एनएच-31 पर बिहपुर के मड़वा गांव के समीप हुआ।

बतााया जाता है कि भ्रमरपुर निवासी शशिकांत मिश्रा की पत्नी अंजनी देवी और उनकी बेटी अन्नु कुमारी (23) बाबा ब्रजलेश्वरनाथ की पूजा करने मड़वा जा रही थी। इसी दौरान बिहपुर से नवगछिया की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने इन दोनों के अलावा नन्हकार गांव के फूचो दास और बाइक सवार कुशहा निवासी जिप्सन कुमार को रौंद डाला। हादसे के बाद चालक पिकअप वैन छोड़कर फरार हो गया। शेष | पेज 13 पर

जेपी कॉलेज नारायणपुर में स्नातक की छात्रा थी

ग्रामीणों की सूचना पर हमलोग पहुंचे और दोनों को उठाकर पास के अस्पताल ले गए। दोनों की गंभीर हालात को देख डॉक्टर ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अन्नु की मौत हो गई। वह जेपी कॉलेज नारायणपुर में स्नातक की छात्रा थी। इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची झंडापुर थाने की पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *