नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन पर मदन अहिल्या महिला कॉलेज में परीक्षा होने के कारण अचानक छात्राओं की आवाजाही के साथ-साथ रैक प्वाइंट से ट्रक व ट्रैक्टर निकलने को लेकर काफी जाम लग गया। जाम लगभग 2 से ढाई घंटा तक लगा रहा। जाम की सूचना पर नवगछिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक द्वारा आरपीएफ जीआरपी को केबिन पर जाम छुड़ाने के लिए भेजा भी गया।
जानकारी के अनुसार जाम लग जाने के बाद कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच इस पूर्वी केबिन पर कई गाड़ी फंस गयी जिससे किसी तरह से कई ट्रेनों को रोककर इमरजेंसी गेट लगाकर तत्काल उसे चलाया गया।

इसमें मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर एक्सप्रेस एवं दो मालगाड़ी के साथ-साथ एक सवारी गाड़ी भी थी, जिसे सिग्नल बंद रहने के कारण हाथ से गेटमैन द्वारा झंडी दिखाकर गाड़ी को पार कराया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जाम का कारण परीक्षा था लेकिन उसे पुलिस द्वारा नियंत्रण कर कुछ देर बाद हटा लिया गया था।


