नवगछिया : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गोपालपुर प्रखंड के लतरा हाईस्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। मंच पर माइक संभालते ही उन्होंने एनडीए गठबंधन पर तीखे सियासी हमले किए।

तेजस्वी ने कहा कि यह चुनाव देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हो रहा है। दो धाराएं हैं, एक तरफ महागठबंधन तो दूसरी तरफ एनडीए है। प्रदेश में 17 साल से एनडीए की सरकार है। 10 साल से केंद्र में भी मोदी सरकार है। भागलपुर के सांसद भी एनडीए के हैं। फिर भी यहां गरीबी बड़ी समस्या है। बेरोजगारी और महंगाई आज भी आम आदमी को परेशान कर रही है।

उन्होंने भोजपुरी में कहा-मोदी जी और बड़का झूठा पार्टी के चक्कर में ना रहे के बा। भागलपुर में यहां से तीर छाप लड़ रहल बा। तीर खाली लहूलुहान करे ला। ई बिहारो में छेद कर देले बा। तेजस्वी का कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे था। लेकिन वे 1:30 बजे सभास्थल पर पहुंचे। इसके चलते लोग धूप में परेशान रहे। कई लोग लौट गए थे। लेकिन तेजस्वी के हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही लोग सभास्थल की ओर दौड़ पड़े। उनके साथ वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *