बिहपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल व बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने बुधवार को भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को 23 सितंबर को पूर्णिया में होने वाले जन भावना रैली में भाग लेने को आमंत्रण पत्र बांटा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 345
वहीं गौरीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ रैली को लेकर बैठक की। बिहपुर के रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में महंत नवल किशोर दास की अगुवाई में बुद्धिजिवीयों के साथ भी बैठक की गई। उसके बाद मिल्की गांव स्थित सैय्यदना हजरत दाता मांगनशाह रहमतुल्ला के मजार चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ मांगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
