नवगछिया : रंगरा सहायक थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सोमवार की दोपहर गोपी ढाबा के पास पेट्रोल लदी टेंकलोरी का टायर ब्लास्ट कर जाने के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गई. टेंकलोरी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद टैंकलोरी में भड़ा पेट्रोल निकलने लगा. दुर्घटनाग्रस्त टैंकलोरी से पेट्रोल को निकलता देख लोग पेट्रोल को डब्बे व गैलन में भरकर ले जाने लगे.
Total Downloads: 176
– दुर्घटनाग्रस्त टेंकलोरी से हजारों लीटर पेट्रोल हुआ बर्बाद, पेट्रोल बहता देख मची लूट
– दुर्घटना में टेंकलोरी चालक व खलासी हुआ घायल
– रंगरा ओपी के मकंदपुर चौक से आगे एनएच 31 पर हुई दुर्घटना
– टेंकलोरी पर लोड था 12 हजार लीटर पेट्रोल
– बरौनी से गुलाबबाग जा रही थी टेंकलोरी
इस दौरान जिसको जो मिला उसी में पेट्रोल को लेकर भागने के फिराक में थे. पेट्रोल की टेंकलोरी दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना पर रंगरा बहता जब तक घटनास्थल पर पहुंचती तब तक टेंकलोरी में भरा पेट्रोल आधा से अधिक बर्बाद हो चुका था और कई लीटर पेट्रोल लोग लेकर जा चुके थे. पुलिस के पहुंचने के बाद पेट्रोल की हो रही लूट पर नियंत्रण किया गया. इसके बाद गाड़ी से बाहर है पेट्रोल को बंद किया गया.

पुलिस के पहुंचने के बाद दुर्घटना में घायल हुए टेंकलोरी के चालक अररिया निवासी उमेश यादव एवं खलासी कटिहार निवासी अनिरुद्ध चौधरी को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया. टैंक लोरी के चालक उमेश यादव ने बताया कि बरौनी से पेट्रोल लेकर गुलाबबाग जा रहा था। टेंकलोरी में 12000 लीटर पेट्रोल लोड था।

नवगछिया से आगे बढ़ने के बाद गाड़ी का टायर ब्लास्ट कर गया. जिसके कारण गाड़ी पलट गई. टेंकलोरी में लोड पेट्रोल बहने लगा जिसे लोग ले जाने लगे और कई हजार लीटर पेट्रोल बर्बाद भी हो गया. टैंकलोरी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर नवगछिया एसडीओ ने ने तत्काल वहां पर फायर ब्रिगेड व पुलिस की गाड़ी को भेजा.

