नवगछिया : नवगछिया के नारायणपुर में पैसेंजर ट्रेन संख्या 05250 के चपेट में एक भैंस आ गया। हालांकि, इस हादसे के बाद ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ इमरजेंसी ब्रेक लगाया। पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया। पैसेंजर ट्रेन पर हजारों की संख्या में यात्री सवार थे।
Total Downloads: 166
ड्राइवर जब तक ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक से रोकता, तब तक कुछ दूर तक ट्रेन आगे बढ़ चुकी थी। इसमें फंसकर भैंस ट्रेन के साथ घंसीटाता रहा। घटना बरौनी और कटिहार रेलखंड के बीच घटी है। नारायणपुर और बिहपुर रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 69/03 के पास हादसा हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बलहा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर भैंस चर रहा था। इसी दौरान नारायणपुर स्टेशन की ओर से बिहपुर स्टेशन की तरफ एक पैसेंजर ट्रेन जा रही थी। रेल चालक द्वारा काफी बार हॉर्न बजाया गया। लेकिन भैंस रेल ट्रैक से नहीं हटा। ट्रेन की चपेट में आ गया।

गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में रेलवे कर्मचारियों द्वारा ट्रेन में फंसी भैंस को स्थानीय लोगों की मदद से 3 मिनट के बाद बाहर निकाल रेलवे ट्रैक किनारे छोड़ दिया। इस घटना के बाद अप लाइन पर रेलवे परिचालन घंटों बाधित रहा। यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
