नवगछिया । प्रखंड के खरीक बाजार पंचायत में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक का पौधरोपण के एवज में पैसा मांगने का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है। जिसमें पीआरएस खरीक बाजार पंचायत के वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मनीष कुमार से साफ-साफ कह रहा है कि आवेदन उसी का लीजिएगा, जो पैसा देगा।

इस ऑडियो क्लिप का नवगछिया न्यूज़  पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर उक्त वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि ने डीडीसी को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। इस संबंध में पीआरएस का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया गया।

लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। जबकि, इस पूरे प्रकरण में मनरेगा पीओ राजीव कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। निश्चित तौर पर जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *