नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड के पंचगछिया में बुधवार को गंगा नदी में आई बाढ़ को देखने गए नवगछिया माखातकिया निवासी 17 वर्षीय अमन पिता मो. अबुल उर्फ लड्डू पानी में बह गया। अमन अपने दोस्तों के साथ नवगछिया तीनटंगा पीडब्लूडी सड़क पर बाढ़ देखने गया था।
Total Downloads: 43
सड़क के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। अमन के साथ गए उसके दोस्त डर से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया नगर परिषद के वार्ड पार्षद ने घटना की सूचना गोपालपुर सीओ और नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश को दी। एसडीपीओ के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम दिन भर लापता युवक के शव को खोजने में लगी रही।
लापता युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। युवक के पानी में बहने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है इकलौते पुत्र की पानी में बहजाने से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात तक एसडीआरएफ की टीम लापता युवक को खोजने में लगी हुई थी।

