नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के पंचायत सेवक विजय कुमार जयसवाल ने सिमरा निवासी अशोक कुमार झा पर वर्ष 2012 से फर्जी तरीके से वृद्धा पेंशन प्राप्त करने की बात बताते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में बताया गया है कि सिमरा निवासी गोपीनाथ झा ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भागलपुर के कार्यालय में एक परिवाद दायर किया है जिसमें बताया हैं कि अशोक कुमार झा फर्जी तरीके से वृद्धा पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। नवगछिया थाना में इस संबंध मे प्राथमिकी दर्ज करते हुए राजेश रंजन को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *