नवगछिया : नवगछिया प्रखंड में एक पुरूष एवं एक महिला कोरोना पोजेटिव मरीज की पुष्टि हुई है. पोजेटिव पाए गए दोनो मरीज प्रखंड के कदवा भरोसा सिंह टोला के रहने वाले हैं. पोजेटिव पाए गए दोनो मरीज पोजेटिव पाए गए मरीज के चेन के है.
Total Downloads: 105
पूर्व में कदवा भरोसा सिंह टोला के आए प्रवासी के पोजेटिव पाए जाने के बाद दोनो की जांच उसके चेन में रविवार को की गई थी. दोनो की रिपोर्ट मंगलवार को पोजेटिव आई है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया नवगछिया प्रखंड में दो मरीज पोजेटिव पाए गए है.

38 संदिग्ध का जांच के लिए लिया गया सेंपल
नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में मंगलवार को 38 संदिग्ध लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया. जांच के लिए गए सेंपल में बिहपुर प्रखंड के नो एवं नारायणपुर प्रखंड के 12 एवं गोपालपुर के 17 लोग शामिल हैं

