नवगछिया। प्रखंड में एक बार फिर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार बिजली कटौती से पूरे प्रखंड के लोग हलकान हैं। सोमवार की रात 9 बजे से 1 बजे तक अचानक आपूर्ति बंद कर दी गई।

इस कारण इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया। छात्रों की पढ़ाई चौपट हो गई। वहीं मंगलवार की सुबह भी हर घंटे पर ट्रिपिंग होती रही। इसके बाद करीब एक बजे से शाम तक अघोषित बिजली कट गई।

इस संबंध में पूछने पर बिजली कंपनी के जेई राकेश रंजन ने बताया कि लगदाहा के पास हाई वोल्टेज तार पर एक पेड़ गिर गया है। जिसके कारण आपूर्ति बाधित है। इस दौरान रात के साथ दिन में भी प्रखंड के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *