नवगछिया : बिहपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सत्यनारायण पंडित ने प्रखंड में गत नौ जुलाई को हुए पंचायत उप चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उप चुनाव में मड़वा पश्चिम पंचायत में मुखिया मिली राय, धर्मपुररत्ती पंचायत के वार्ड नंबर एक में पंच पद पर किरानी रविदास निर्विरोध, झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक पंच पद पर तूफानी यादव और बभनगामा पंचायत के वार्ड दो में वार्ड सदस्य पद पर दुलारी देवी निर्वाचित हुई है।

प्रखंड के तेतरी पंचायत उत्तर भाग संख्या-9 में पंचायत समिति सदस्य का पद रिक्त होने के बाद गुरुवार को नवनिर्वाचित सदस्य रीता देवी ने पदभार ग्रहण किया। नवगछिया अंचलाधिकारी संतोष कुमार सुमन ने उन्हें औपचारिक रूप से पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर अंचलाधिकारी संतोष कुमार सुमन ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....