नवगछिया बाजार स्थित हरि महाराज ठाकुरबाड़ी के पास गुरुवार को एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत नवगछिया बिजली विभाग को घटना की सूचना दी। विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए ठाकुरबाड़ी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद कर दी। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटों के कारण तार भी जलने लगे थे। हालांकि, कुछ देर बाद आग स्वतः बुझ गई। इसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तकनीकी जांच कर मरम्मत कार्य प्रारंभ किया।

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें। साथ ही खुद से कोई छेड़छाड़ न करें।

बिजली विभाग के कार्यपालिका पदाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि पल में आग लग गई है। इसके बाद मौके पर मानव बल भेजकर बिजली को दुरुस्त किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....