नवगछिया- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन भागलपुर के सचिव अरविंद कुमार सिंह के आकास्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन बीते बुधवार रात 9:30 हुआ। एशोसिएशन के नवगछिया अध्यक्ष व मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक विश्वास झा ने उनके निधन को संघ एवं शिक्षा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
उन्होंने उनके द्वारा किए गये कार्यों को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया। दूसरी तरफ उनके आकस्मिक निधन पर सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक व एशोसिएशन के भागलपुर उपाध्यक्ष राम कुमार साहू ने बताया कि अरविंद सिंह आजीवन छात्रों व प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के हित के लिए सजग प्रहरी के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। एसोसिएशन इन्हें कभी भूल नहीं सकता है।
वहीं भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल, तेजस्वी पब्लिक स्कूल गोसाईंगांव नवगछिया सहित सैकड़ों निजी स्कूलों में छात्रों व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वरीय प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। मालूम हो कि अरविंद कुमार सिंह भागलपुर स्थित संत जेवियर्स स्कूल के निदेशक व भागलपुर प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन के सचिव के रूप में शिक्षा क्षेत्र में बेहत प्रसिद्ध शख्सियत थे।


