बिहपुर । प्राथमिक विद्यालय नन्हकार जयरामपुर में शनिवार को खट्टा खाना परोसे जाने पर बच्चों ने इसे खाने से इन्कार कर दिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह आक्रोशित हो गए। परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकिशोर सिंह से शिकायत दर्ज करायी।

शनिवार को मीनू के अनुसार हरी सब्जी, खिचड़ी और चोखा परोसा गया। जैसे ही बच्चों ने खाना शुरू किया तो खाना खट्टा हो चुका था। बच्चों ने खाना फेंक दिया। जब इस बात की जानकारी परिजनों को मिली तो बच्चों के परिजन विद्यालय पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी। प्रखंड के सभी विद्यालयों में एनजीओ के द्वारा खाना परोसा जा रहा है। परिजनों ने कहा घटिया खाना खाने से बच्चों को किसी प्रकार का नुकसान होगा तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकिशोर सिंह ने बताया विद्यालय में 158 बच्चे नामांकित हैं। खाना खट्टा हो गया था, जिस कारण बच्चों ने खाना नहीं खाया। इस बाबत एमडीएम प्रभारी राजिक अली, एसडीओ नवगछिया व एनजीओ संचालक को भी जानकारी दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *