नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में महिला के पति ने रविवार दोपहर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
दर्ज आवेदन में पति ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे जब वह बाजार से घर लौटा, तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। कमरे में रखा बक्सा टूटा हुआ था और उसमें रखे जेवरात, 20 हजार रुपये नगद सहित अन्य कीमती सामान गायब थे। घर में मौजूद तीनों बच्चे रो रहे थे। पूछने पर बच्चों ने बताया कि उनकी मां सारा सामान लेकर पड़ोस के ही कृष्णा गुप्ता उर्फ नट्टा के साथ चली गई।
जब पीड़ित कृष्णा गुप्ता के घर शिकायत करने पहुंचा, तो वहां उसके चाचा रमन कुमार, मां शांति देवी समेत अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। मामले की जांच अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर खरीक बाजार से मुख्य आरोपी कृष्णा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया और महिला को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

