नारायणपुर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर में संचालित उज्जवल क्लीनिक, महर्षि मेंही नर्सिंग होम, मदर्स हेल्थ केयर के विरूद्ध पीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने सीएस उमेश शर्मा के निर्देश पर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सील किया।

भागलपुर सीएस डॉ. उमेश शर्मा ने जांच के बाद कहा कि नारायणपुर में जितने भी क्लीनिक चल रहे हैं, नियम कोई पालन नहीं कर रहा है। अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्स रे व जांच घर की भी जांच होगी। मौके पर पीएचसी डॉ. कुमार दीपक, स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान, भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

उज्ज्वल क्लीनिक के संचालक प्रमोद कुमार, मदर्स हेल्थ केयर के मो. मुख्तार, महर्षि मेंही नर्सिंग होम रणविजय कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *