नवगछिया। रंगरा ओपी क्षेत्र के एक गांव में 7 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे घर में अकेली नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही वहशी नाबालिग द्वारा मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले को लेकर पीड़ित बच्ची के लिखित आवेदन पर महिला थाना नवगछिया में केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
Total Downloads: 170
बता दें कि आरोपी को 10 जनवरी की रात ग्रामीणों ने उस वक्त पकड़कर पुलिस को सौंपा था जब आरोपी बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट कर रहा था। पीड़ित बच्ची का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज किया गया है। इधर घटना के बाद पीड़ित बच्ची का पिता पंजाब से घर लौटकर आया। मासूम पुत्री के साथ हैवानियत से पति-पत्नी मर्माहत हैं।
गौरतलब हो कि पुलिस ने दुष्कर्म की घटना के आरोपी छोटू को बाल सुधार गृह भेजा है। जबकि पीड़ित बच्ची व माता-पिता के अनुसार आरोपी युवक का उम्र आधार कार्ड व विद्यालय नामांकन रजिस्टर के अनुसार 20 वर्ष है। इस मामले में तब नया मोड़ आ गया जब पीड़ित बच्ची ने शनिवार को नवगछिया एसपी, एसडीपीओ एवं जिलाधिकारी को आवेदन देकर इस मामले से अवगत किया।

आवेदन में लिखा है कि बलात्कारी को बचाने के लिए चौकीदार पंकज कुमार अपनी पहचान के बल पर आरोपी का उम्र कम करने के लिए मध्य विद्यालय बैसी जहांगीरपुर हिंदी विद्यालय के लेटर पैड पर प्रधानाध्यापक द्वारा 17 वर्ष उम्र करवा दिया है। जबकि आरोपी का उम्र आधार कार्ड में 20 वर्ष अंकित है। नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश अरुण ने कहा कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जाएगी। वहीं विद्यालय एचएम विनय कुमार यादव एवं चौकीदार पंकज कुमार ने कहा हमपर लगाए गए आरोप गलत और निराधार है।
