नवगछिया : फर्जी जमानतदार बनकर न्यायालय में शामिल होने वालों पर पुलिस सख्त हो रही है. इसको लेकर फर्जी जमानतदार बनने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस पदाधिकारी के द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. रविवार को इसी संदर्भ में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी थाना के थानाध्यक्ष एवं दोनों सर्किल के इंस्पेक्टर शामिल हुए.

एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी वैसे व्यक्ति जो पैसे लेकर फर्जी बेलर बन जाते हैं. वैसे लोगों को चिन्हित कर उनका सत्यापन करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है. थानाध्यक्ष को वैसे लोगो के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

इसके अलावा थानाक्षेत्र में थानाध्यक्ष को संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी एवं जमानत पर बाहर आए अपराधियों की गायिविधि पर निगरानी करने का निर्देश भी थानाध्यक्ष को दिया गया है. इसके अलावा थानाध्यक्ष के केस के निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *