नवगछिया : वाईसीसी चैलेंजर्स ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला शांति निकेतन बलिया और बिहपुर वाईसीसी जूनियर के बीच गुरुवार को खेला गया। शांति निकेतन बलिया के कप्तान गौतम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें बेगूसराय के आदर्श एडी ने 101 और सोनू सबोरा ने 53 रन का योगदान दिया।
Total Downloads: 372
आईसीसी जूनियर की तरफ से अमित और कृष्ण ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वाईसीसी जूनियर की टीम लक्ष्य पूरा करने में नाकाम रही और पूरी टीम 166 रनों पर सिमट गई। बलिया ने 43 रनों से जीत हासिल कर चैंपियन का खिताब जीता। वाईसीसी जूनियर के लिए नवीन सिंह ने 33 और संतोष राणा ने 31 रन बनाए।
बेगूसराय बलिया की तरफ से सोनू सबोरा और दानिश ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शतकवीर आदर्श एडी को दिया गया, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार किशन कुमार को मिला। अंपायर की भूमिका में मिलन और रोशन थे, जबकि कमेंट्री में नीतीश, अंशु और आलम ने भाग लिया, और स्कोरिंग का कार्य घनश्याम और प्रहलाद कुमार ने किया। मैच का उद्घाटन राजद नेता अवनीश कुमार, पैक्स अध्यक्ष भानु झा और बैजू राजा ने किया, तथा पुरस्कार वितरण महंत नवलकिशोर दास और उत्तम कुमार ने किया।

