नवगछिया। बिहार राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। शेखपुरा में 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कुमार अभिनव और आदित्य कुमार ने पदक जीतकर नवगछिया और भागलपुर जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में एकेडमी के कुमार अभिनव ने सब जूनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, आदित्य कुमार ने कैडेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से एकेडमी, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव एवं कोच घनश्याम प्रसाद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

वहीं, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, कोच अमित कुमार सहित अन्य लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर नवगछिया और भागलपुर का गौरव बढ़ाएंगे।

दो कांस्य पदकों की इस उपलब्धि से नवगछिया में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है। खिलाड़ियों की सफलता अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil