नवगछिया । नवगछिया में फिर से एक अनूठा सामूहिक विवाह कार्यक्रम जो 17 नवंबर 2024 रविवार को तेतरी दुर्गा मंदिर में होने जा रहा है। इस अनूठे कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया। खासकर वैसी जोड़ी को जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोगों से अपील की गई है।
इस कार्यक्रम की प्राथमिकता–
(1) अनाथ बेटियों के लिए विशेष आमंत्रण
(2) विकलांग बेटियों के लिए विशेष आमंत्रण
(3) आथिर्क रुप से कमजोर बेटियों के लिए विशेष आमंत्रण
इस कार्यक्रम की भव्यता–
(1) बारात के लिए नाश्ता+भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था।
(2) विवाह में लगने वाली सारी सामाग्रियों की नि:शुल्क व्यवस्था
(3) नि:शुल्क भव्य वरमाला की व्यवस्था।
(4) विद्वान पंडितों के द्वारा नि:शुल्क विवाह संपन्न कराने की व्यवस्था।
(5) विदाई सामग्रियां संस्था द्वारा नि:शुल्क दी जाएगी।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम हिन्दू रीति रिवाज से विधिवत मंत्रोच्चार से कराया जाएगा तत्पश्चात ससम्मान विदाई की जाएगी। विशेष जानकारी के लिए इस सामुहिक विवाह कार्यक्रम के कार्यकर्ता से संपर्क दिए गए नंबरों पर कर सकते हैं– 8877951189,9973233739,8210287970,


