झंडापुर ओपी पुलिस ने एनएच-31 पर बिहपुर चौक स्थित मारुती नंदन ढाबा में देशी शराब बनाते कारोबारी व तैयार 75 लीटर देशी शराब व बनाने का समान बरामद किया है। मौके से शराब बनाते तीन कारोबारी, इसमें दो ओलियाबाद निवासी चंदन चौधरी, दिनेश शर्मा व एक मुंगेर के बरियारपुर निवासी मुकेश कुमार को दबोचने में पुलिस कामयाब हो गई।

पुलिस ने 75 लीटर तैयार देशी शराब, दो शराब बनाने वाली भट्टी, एक गैस चूल्हा, तीन गैलेन, दो पानी वाला जार, एक 375 एमएल वाला विदेशी शराब, तीन गैस सिलेंडर, 500 ग्राम प्राइमर केमिकल, 500 ग्राम प्रेस्टिज स्टैस एस केमिकल व एक सैमसंग कंपनी की मोबाइल बरामद किया है। पुलिस सभी आरोपियों से यह जानने की कोशिश में जुटी है कि ये कितने दिन से चोरी छिपे ये कारोबार कर रहे थे और किसके संरक्षण किया जा रहा था। पुलिस इस गिरोह की जानकारी जुटाने में लगी है।

शराबबंदी से पूर्व उक्त जगह पर चलती थी शराब की दुकान

झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि उक्त आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस शराब कारोबार का मास्टर माइंड चंदन चौधरी है, जो होटल का संचालन करता है। सूत्र बताते हैं कि शराबबंदी से पूर्व उक्त जगह पर शराब की दुकान हुआ करती थी, जो चंदन चौधरी की ही देख-रेख चलता था। इस कारोबार की सूचना पर शुक्रवार की अहले सुबह झंडापुर पुलिस, बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार व पुलिस बल के साथ उक्त ढाबे की घेराबंदी कर तलाशी ली, जिसमें पुलिस को उक्त कामयाबी मिली। पूछताछ के बाद पुलिस अन्य ठिकानों पर छापेमारी करगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *