नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा बाजार में मंगलवार को बकाया राशि देने गए एक ग्राहक और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना में औलियाबाद निवासी सुनील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पीड़ित सुनील सिंह ने बताया कि वे अपने छोटे भाई सुशील सिंह और बहनोई उमेश कुमार के साथ बभनगामा बाजार स्थित मुस्की भगत की दुकान पर 13,231 रुपये बकाया देने गए थे। दुकानदार के न होने पर उन्होंने उनके पुत्र रूद्रप्रताप को पैसे दिए। इससे रूद्रप्रताप भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने लगा।

विवाद बढ़ने पर रूद्रप्रताप ने तार के कोड़े से सुनील और उनके साथियों पर हमला कर दिया। इसी बीच मुस्की भगत भी मौके पर पहुंचे और लोहे की रॉड से सुनील के सिर पर वार किया, जिससे उनका गाल फट गया और खून बहने लगा।

सुनील ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने रंगदारी की मांग भी की और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उनके बहनोई का बभनगामा में घर नहीं बनने दिया जाएगा। इस घटना से पूरे परिवार में दहशत है।

पीड़ित के आवेदन पर बिहपुर पुलिस ने मुस्की भगत और उनके पुत्र रूद्रप्रताप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस वारदात से इलाके में भय का माहौल है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet