नवगछिया के झल्लुदास टोला तिनटंगा निवासी निरंजन मंडल की पत्नी अनिता देवी ने बैंक खाते से बिना अनुमति रकम निकाले जाने का आरोप लगाते हुए नवगछिया साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया है।

अनिता देवी ने बताया कि उनका खाता इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक में है। 22 नवंबर को उनके खाते से अचानक 10 हजार रुपये की निकासी हो गई।

30 नवंबर को जब वे पोस्ट ऑफिस के मिनी ब्रांच में रुपये निकालने पहुंचीं, तो वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें बताया कि खाते से पहले ही 10 हजार रुपये की निकासी की जा चुकी है। इसके बाद उन्हें घटना पर संदेह हुआ और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *