नवगछिया : बिजली कंपनी ने दो दिन पहले नवगछिया के धोबिनिया गांव के बकाएदारों पर कार्रवाई करते हुए गांव के करीब 300 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी। इसके बाद गुरुवार को जब गांव कुछ उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा किया और कुछ लोगों द्वारा पहले से निरंतर बिल जमा करने की जानकारी मिलने पर उन उपभोक्ताओं की 48 घंटे बाद पुनः बिजली चालू कर दी गई।
Total Downloads: 326
बता दें कि बिजली कंपनी लगातार धोबिनिया गांव के करीब 300 उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने की कैंप लगाने के साथ रिक्शा पर माइकिंग अपील कर रही थी। मगर उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया। पूर्व सूचना के आधार पर बिजली कंपनी ने बुधवार को उक्त गांव की बिजली काट दी। कंपनी के अधिकारियों की माने तो अभी भी ऐसे कई उपभोक्ता है, जो बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि धोबिनिया गांव से 4 प्रतिशत बिजली बिल जमा हो रहा था। पहले भी कैंप और माइकिंग कर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा था। बकायेदारों की सूची में धोबिनिया पहले नंबर पर था। जिसके कारण गांव की बिजली काट दी गई थी। हालांकि 48 घंटे बाद फिर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।.

