कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण दयालपुर के समीप स्थित बगजान बांध शनिवार देर शाम ध्वस्त हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों में अफरातफरी मच गयी। काफी संख्या में लोग बांध पर पहुंच गये। वहीं सूचना मिलते ही अभियंताओं की टीम पहुंची और बांध को दुरुस्त करने में जुट गयी।

लोगों ने बताया कि पानी के अत्यधिक दबाब के कारण बांध करीब 10 मीटर लंबाई में टूट गया है। इस कारण बहुत तेजी से पानी बहियार की तरफ फैलने लगा। बांध टूटने की जानकारी मिलते ही लोग सहम गये। बांध टूटने से बिहपुर के अलावा खरीक प्रखंड के लोगों में भी दहशत है। समाजसेवी सह ग्रामीण अजय सिंह ने मामले की जानकारी विभागीय पदाधिकारियों को दी। इसके बाद त्वरित संज्ञान लेते हुए अभियंताओं की टीम बांध पपर पहुंची और दुरुस्त करने में जुट गयी। देर रात तक काफी संख्या में मजदूर युद्धस्तर पर कार्य करने में जुटे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि यह बांध पहले से जर्जर था। पिछले दिनों बांध पर दरार हो गयी थी। उसे दुरुस्त करने का कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान शनिवार देर शाम ध्वस्त हो गया।

नवगछिया तक हो जाएगा जलमग्न

ध्वस्त बांध को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो बिहपुर प्रखंड के दयालपुर, हरियो समेत विभिन्न गांवों के अलावा खरीक प्रखंड के बगड़ी, चोरहर, सुरहा, ढोरिया दादपुर को जलमग्न करते हुए बाढ़ का पानी नवगछिया तक पहुंच जाएगा। साथ ही एनएच-31 तक पहुंच जाएगा।

कटाव के कारण बांध हुआ ध्वस्त

पिछले कई दिनों से बांध पर हो रहे कटाव के कारण ध्वस्त हुआ है। अंधेरी रात और नदी में तेज करंट होने के कारण कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं मामले की जानकारी मिलने देर रात एसडीओ अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिया। अधिकारियों को हर हाल में बांध के टूटे हुए भाग को सील करने का निर्देश दिया।

दर्जनों गांव होंगे प्रभावित

कोसी पर बना बगजान बांध खरीक और नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय समेत दर्जनों गांव को कोसी बाढ़ की त्रासदी से बचाने में सुरक्षा कवच का काम करता है. मुख्य तटबंध ध्वस्त हो जाने से अनुमंडल के दर्जनों गांव पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. गनीमत है ठीक उसी के जलस्तर में कमी आई है. लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में कोसी के पानी का बहाव होने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी और कोसी का पानी हहराती हुई खरीक प्रखंड और नवगछिया प्रखंड के दर्जनों गांवों समेत अनुमंडल मुख्यालय में फैल जाएगा. बिहपुर प्रखंड का हरिओ कहारपुर खरीक प्रखंड का सुरहा,बगड़ी,चोरहर, रतनपुरा भवनपुरा मैरचा, दादपुर समेत नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय तक बाढ़ का पानी फैल जाएगा जिससे भीषण त्रासदी होगी.

सैकड़ों एकड़ में लगी केले की फसल बर्बाद हो जाएगी बागवान तटबंध ध्वस्त होने की सूचना मिलते ही किसानों में दहशत का माहौल है विश्व पुरिया कालूचक के ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध दस्त होने की सूचना से हम लोगों में दहशत है आम लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. इस संदर्भ में खरीक अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि आम लोगों की हर संभव मदद की जाएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *