बिहपुर प्रखंड के कौरचक्का गांव के बगीचे के समीप बंद पड़े मकान से मंगलवार सुबह पुलिस ने 1598 बोतल शराब बरामद की। वहीं पुलिस को देखते ही एक तस्कर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। उसकी निशानदेही पर झंडापुर स्थित एक घर से 151 बोतल शराब बरामद की गयी। बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रौशन चौधरी झंडापुर का निवासी है।

उसने बताया कि कौरचक्का के बगीचे के समीप बंद पड़े मकान से मास्टर मोमेंट की छोटी-बड़ी साइज में 1432 बोतल शराब एवं तस्कर रौशन के घर से मास्टर मोमेंट की 151 बोतल शराब बरामद की गयी है। पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा गया है। पूछताछ में तस्कर ने कई शराब तस्करों का नाम बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर द्वारा बताये गये लोगों पर कार्रवाई की जायेगी।

File

सरस्वती पूजा को ले शांति समिति की बैठक 23 को बिहपुर। सरस्वती पूजा को लेकर बिहपुर थाना परिसर में 23 जनवरी को शांति समिति की बैठक 11 बजे से होगी। यह जानकारी थानाध्यक्ष ने दी। बैठक में पूजा कमेटी के सदस्य, डीजे संचालक, पंचायत प्रतिनिधि सहित गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *