नवगछिया : बचे हुए भोजन को संग्रह कर सेवा बस्तियों कदवा के मिलन चौक स्थित सेवा बस्ती में वितरण किया गया और स्थानीय बच्चों को नियमित रूप में स्कूल जाने के लिए जागरूक किया गया। वहीं मौके पर अभाविप के भागलपुर विभाग के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि हम सभी अभाविप कार्यकर्ताओं ने लगातार कई वर्षों से नवगछिया के आसपास से किसी भी प्रकार कि भोज में खाद्य पदार्थ बच जाती है इसकी सुचना हम-सब को मिलती हैं तो हम सभी कार्यकर्ता उस भोजन को बर्बाद होने से बचाकर सदुपयोग कर रहे हैं।
Total Downloads: 172
अभाविप नवगछिया के नगर उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह ने बताया कि भोजन वितरण करने के समय जिस सेवा वस्ती में जाते हैं तो उस मुहल्ले के छोटे -छोटे बच्चे को शिक्षा के प्रति जागरूक किया करते हैं और नियमित रूप से विधालय जाने को आग्रह किया करते हैं।वही अभाविप कार्यकर्ता आकाश कुमार ने बताया कि भोजन सदुपयोग कार्यक्रम हम-सब का निरंतर जारी रहेगा। वही मौके पर अनुज चौरसिया, अरविंद सिंह,आकाश शर्मा, नितिश कुमार आदि मौजूद थे।
