नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर में पांच साल की अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में पीड़ित बच्ची की मां ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में गांव के ही सिकंदर मोदी उर्फ करे मोदी के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को नामजद किया है.
महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में जांच की प्रकिया पूरी करने के बाद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भागलपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पीड़ित की मां ने बताया कि वह 22 को घर से कुछ देर के लिए बाहर चली गई थी. घर मे मेरी दो बेटी थी बड़ी बेटी साढ़े पांच साल की और छोटी चार साल की.

कुछ देर बाद जब हम वापस आए तो दोनों को स्कूल भेजने के लिए स्नान कराने लगी. स्नान कराने के दौरान देखा कि मेरी बड़ी बेटी के गुप्त अंग पर निशाना पड़े हुए हैं. इस संबंध में पूछने पर उन्होंने पूरी बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रिंस उसकी पुत्री को घर के छत वाले कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. घटना के बाद हमलोग बिहपुर थाना गए. जहां हमलोगो का बयान लेने के बाद महिला थाना नवगछिया भेज दिया. महिला थाना की थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


