नवगछिया । नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के द्वारा फोन कर दूध के लिए बिलख रहे बच्चे के लिए दूध की मांग किये जाने पर नवगछिया स्टेशन पर कार्यरत सहायक स्टेशन प्रबंधक छोटू कुमार रजक एवं सतीश चंद्रा के द्वारा तत्काल बच्चे को दूध गर्म कर ट्रेन में पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार कटिहार टाटा एक्सप्रेस ट्रेन से एक वन एसी में कटिहार से झाझा जा रहे यात्री राधा कुमारी अपनी छह माह के बच्चे के लिए दूध के लिए फोन कर नवगछिया स्टेशन पर दूध उपलब्ध कराने की मांग की थी।

इसके बाद स्टेशन पर मौजूद सहायक स्टेशन प्रबंधक छोटू कुमार रजक एवं सतीश चंद्र के द्वारा तत्काल दूध को एक बोतल में गर्म कर बोगी में पहुंचाया। बच्चे ने दूध पीकर राहत की सांस ली।

स्टेशन प्रबंधक एसएन तिवारी ने बताया कि सूचना मिला था कि कुरसेला स्टेशन पर टाटा कटिहार ट्रेन पहुंचने पर दूध के लिए रो रहे बच्चे के लिए एक मां ने दूध की मांग की। इसके बाद हमने तत्काल मौजूद अधिकारियों से प्रबंध कराया गया। सतीश चंद्रा ने बताया कि बच्चा दूध को देखकर खिलखिला उठे। मालूम हो कि राधा कुमारी अपने पिता विजय पंडित के साथ कटिहार से झाझा जा रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *