नवगछिया। बजट पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश राणा ने कहा कि केंद्र ने बजट में समाज के सभी वर्ग का ख्याल रखा और देश के बचे हुए दो करोड़ लोगों को आवास योजना का लाभ मिलेगा।

व्यवसायी अशोक केडिया ने कहा कि मध्यमवर्गी परिवार के लोगों के लिए अलग से योजना लाने की घोषणा बजट में की गई, वही देशभर में एक करोड़ घरों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा सराहनीय है।

नगर पार्षद सभापति प्रीति कुमारी और पार्षद चंपा कुमारी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना पीएम विश्वकर्मा योजना में महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना व आने वाले दिनों में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य व आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को आयुष्मान से जोड़ना है।

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि डेयरी किसानों को बढ़ावा दिया जाने का प्रावधान बजट में है। भाजपा नेता अजय कुशवाहा ने कहा कि बजट में रेलवे की साधारण चालीस हजार रेल कोच को वंदे भारत ट्रेन की तरह आधुनिक कोच बनाया जाएगा वहीं रक्षा के क्षेत्र मे भी बजट मे बढ़ोतरी हुई है। कुणाल गुप्ता, अनुज चौरासिया, ज्ञानदेव ने बजट की सराहना करते हुए इसे जनमानस का बजट बताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *