नवगछिया । इस्माईलपुर हाट में पिछले दिनों सरेआम मनोज मंडल की हत्या में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टास्क फोर्स टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि आरोपितों के मोबाइल बंद हैं और वे लगातार ठिकाने बदल रहे हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 296
उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 23 जनवरी की शाम इस्माईलपुर हाट में मनोज मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक की पत्नी ऋतुराज देवी के आवेदन पर टुन्ना यादव सहित छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हालांकि इस मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
