नवगछिया। बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में एकादश अभिषेकात्मक महारुद्राभिषेक कमेटी की बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 4 जुलाई से 16 जुलाई तक महारुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा। 4 जुलाई को कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा, झांकी प्रदर्शन आदि के साथ निकाली जाएगी।
Total Downloads: 79
रुद्राभिषेक कार्यक्रम से संबंधित कथावाचक, आमंत्रण पत्र सहित समुचित व्यवस्था को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, सचिव प्रवीण भगत, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, संयोजक मिलन सागर, मीडिया प्रभारी विश्वास झा, संरक्षक कांतेश कुमार उर्फ टीनू, पूजा व्यवस्था प्रमुख पंडित ललित झा, अतिथि सत्कार प्रमुख सुभाष चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
