ढोलबज्जा: इन दिनों पछुआ हवा के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग गांव घरों से बाहर निकलना नहीं चाहते हैं। ठंड की वजह से लोग दुबके आग सेंकने की फिराक में रहते हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए यदि कहीं जाना होता है तो, उसे काफी परेशानी हो रही है।

ढोलबज्जा व कदवा के लोगों ने नवगछिया सीओ से जगह जगह चौक चौराहों पर अलाव जलाने की मांग किया है। उक्त बातों को लेकर नवगछिया सीओ विश्वास आनंद ने बताया कि- ढोलबज्जा बाजार, बस स्टैंड समीप व कदवा के मिलन चौक पर अलाव जलाने के लिए तत्काल एक क्विंटल लकड़ी की व्यवस्था कर ली गई है। जरूरत के हिसाब से आगे भी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *