नवगछिया : बिहपुर पूरब पंचायत के मिल्की गांव के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले किसान वकील अंसारी (48) की शुक्रवार शाम पांच बजे जमीन विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने फोन से बुलाकर वकील अंसारी को सिर व छाती में गोली मारी। घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना में बाइक पर सवार तीन बदमाश शामिल थे। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तबतक बदमाश झंडापुर की ओर भाग चुके थे।
Total Downloads: 182
परिजनों ने घटना की सूचना बिहपुर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, एसआई योगेन्द्र मंडल, दयाशंकर राय व एएसआई रंजन गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक जमीन के मामले के जानकर थे। गांव के कई लोगों से उसकी अदावत चल रही थी। मृतक व उसके परिवार के पास सात बीघा जमीन होने की बात कही जा रही है।

मृतक पहले कपड़ा बुनने का भी काम करता था।बोलाय के मारी देलकै हो, कैना रहवेमृतक किसान वकील अंसारी का शव जैसे ही घर पहुंचा, कोहराम मच गया। पत्नी सोहाना खातून दहाड़ें मारकर रोने लगीं। रोते हुए कह रही थीं हो बाबू बड़का आदमी ने बोलाय के मारी देलकै हो। हम्मै कैना रहवे। रे दुश्मनमा मारी देल्हैं रे। वहीं पुत्र अमानउल्ला (10) व पुत्री आयशा खातून (8) व आमना खातून (3) का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
पड़ोसी परिजनों को चुप कराने का प्रयास कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि किसी ने फोन कर वकील को बुलाया था। इसके बाद वह घर से निकला और चौक पर दुकान में चाय पी। चाय पीने के बाद जैसे ही उस स्थल पर पहुंचा जहां बुलाया था, वहीं बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे दो गोली मारी। परिजनों ने पुलिस को वह नंबर भी दिया है, जिससे फोन किया गया था।

