नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में चल रही स्नातक सत्र 2024–28 के सेमेस्टर-2 की विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षा के दौरान मंगलवार को कदाचार करते पकड़े जाने पर पांच परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया।

प्रथम पाली में पर्सनालिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन विषय की परीक्षा के दौरान चार परीक्षार्थी और द्वितीय पाली में एक परीक्षार्थी को कदाचार करते हुए पकड़ा गया।

इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. दिनकर आचार्य ने दी। वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए सतर्क निगरानी रखी जा रही है और कदाचार के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *