नवगछिया : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेजों की तरह ही स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में भी अब सभी कालेज कर्मियों को बॉयोमेट्रिक हाजिरी बनानी पड़ेगी. जहां अब तक रजिस्टर पर ही उपस्थिति बनाई जाती रही है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य भूपाल कृष्ण चौधरी ने महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा के हवाले से यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के लिये मशीन खरीदी जा चुकी है.

जिसे महाविद्यालय कर्मियों की उपस्थिति बनाने के लिए जल्द ही लगा दिया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार के अनियमितता की संभावना नहीं रहेगी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

