नवगछिया : बरौनी- कटिहार रेलखंड पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा अलग-अलग जगहों पर कराए जा रहे सब-वे के निर्माण को लेकर रविवार को मेगा ब्लॉक लिया गया। जिसके कारण राजधानी समेत कई ट्रेनें विलंब से चलीं। कई ट्रेनों का रूट बदला गया तो कई ट्रेनें घंटों कई स्टेशनों पर रुकी रहीं। इस मेगा ब्लॉक का निर्धारित समय 10.00 से 4.00 रखा गया था। इससे 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर सवारी गाड़ी एवं 63304 डाउन समस्तीपुर-कटिहार सवारी गाड़ी रद रही।
Total Downloads: 385
इसके अलावा 15909 अवध असम एक्सप्रेस 5 घंटे विलंब से तथा राजधानी एक्सप्रेस 25 मिनट विलंब से चल रही थी। 15910 अवध असम एक्सप्रेस 5 घंटा विलंब से चल रही थी। बरौनी से कटिहार जाने वाली टाटा लिंक एक्सप्रेस को भी बिहपुर तक चलाया गया और वहीं से वापस हो गई। अगरतला स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटा विलंब से चल रही थी।

कटिहार-बरौनी के बीच गरीब नवाज एक्सप्रेस का रूट बदलकर पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा के रास्ते चलाया गया। महानंदा एक्सप्रेस 7 घंटा लेट थी। वहीं दिल्ली की ओर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस 25 मई तक रद कर दी गई है। इस कार्य को लेकर के सोनपुर डिवीजन के एडीआरएम खुद नवगछिया रेलवे स्टेशन पर कैंप कर रहे थे। जिसके कारण आज मेगा ब्लॉक निर्धारित समय पर खत्म किया गया।

