नवगछिया। बरौनी के सहायक कमांडेंट सुकांत वर्धन ने शनिवार बिहपुर और नवगछिया आरपीएफ केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बिहपुर एवं नवगछिया आरपीएफ के अधिकारी एवं पुलिस जवानों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
Total Downloads: 160
उन्होंने लंबित एवं फरार चल रहे अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने के साथ अवैध वेंडर एवं अपराधियों की गतिविधि पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।
इस मौके पर नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि यहां पर सभी कर्मी एवं अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक करने के उपरांत सभी को अपने अपने कार्यों को निष्पादन करने, अपराधी गतिविधि खत्म करने पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि यहां पर 17 में से 12 अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं बाकी की छापेमारी की जा रही है इस मौके पर आरपीएफ के अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

