index

नवगछिया – बाल भारती विद्यालय के दो पूर्वर्ती छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए चयन किया गया. स्नेहिल राजीव का चयन वेल्लोर सरकारी मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु में हुआ है. स्नेहिल राजीव का ऑल इंडिया रैंक 10295 था. स्नेहिल के पिता का नाम बालकृष्ण पंसारी एवं माता का नाम रूपा पंसारी है.

सौरभ कुमार का चयन एचबीटी मेडिकल कॉलेज कोपर हॉस्पिटल जूहू मुंबई में हुआ है. सौरभ के पिता का नाम मिथिलेश कुमार सिंह एवं माता सिंधु वर्मा है. सौरव का ऑल इंडिया रैंक 8392 है. बच्चों के शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव जगदीश प्रसाद मवंड़िया, प्राचार्य नवनीत सिंह प्रशासक डी पी सिंह ने छात्रों एवं उनके माता-पिता को ढेर सारी बधाइयां दी एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *