बिहपुर। बिहपुर और खरीक थानाक्षेत्र की सीमा कहररू के समीप शनिवार को चौदह नंबर सड़क पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बिहपुर थाना की गाड़ी पलट गई। जिससे गाड़ी का अगला ग्लास एवं साइड का ग्लास टूट गया। हलांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

बता दें कि बाइक सवार बगीचे से निकल सीधे सड़क पर आ जाने से यह हादसा हुआ। बाइक सवार सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार बिहपुर थानाक्षेत्र के सतीयारा से गिरफ्तार पियक्कड़ जगदेव राम को पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत कराने भागलपुर ले जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया।


पुलिस की गाड़ी में एएसआई सतेंद्र कुमार, पीएसआई आशुतोष कुमार, उमाशंकर कुमार, दो चौकीदार एवं कैदी सवार था। वाहन में सरकारी ड्राइवर एवं पुलिस पदाधिकारी को हल्की फुल्की चोट आई। इंस्पेक्टर अमर विश्वास ने बताया कि सड़क हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *