नारायणपुर| राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 के भागलपुर-खगड़िया जिला सीमा के सतीशनगर चौक के पास शनिवार दोपहर निजी कार्य से जा रहे बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को जख्मी हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया,

जहां से उन्हें जेएलएनएमसी मायागंज रेफर कर दिया गया। सूचना पर युवक-युवती के परिजन पीएचसी पहुंचे। घायलों की पहचान खगड़िया जिले के भरतखंड गांव निवासी कैलाश यादव के बेटे पुत्र प्रिंस कुमार (20) व नंदु यादव की पुत्री करिश्मा कुमारी (15) के रूप में हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *