नवगछिया| नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में स्टेशन रोड पर हल्की सी बारिश के बाद भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर परिषद प्रशासन ने पानी निकालने के लिए कई दिन तक टैंकर का इस्तेमाल किया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। सोमवार को नगर परिषद प्रशासन ने जेसीबी से कच्चा नाला बनाकर पानी निकलवाया।
Total Downloads: 61
अब मंगलवार से स्टेशन रोड में पक्के नाला का निर्माण कार्य शुरू होगा। लोगों की समस्या को देखते हुए बारिश के बीच नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव
अनूप भगत, मुकेश राणा, नागेश्वर सिंह, विनोद सिंह, पूर्व पार्षद मोनी गुप्ता, नगर परिषद के जेई प्रभाकर कुमार, भुट्टो पासवान सहित कई कर्मी लगे हुए थे। कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि स्टेशन रोड में जलजमाव की शिकायत लगातार मिल रही थी। वहां पर नाला निर्माण करवाया जाएगा, ताकि सड़क पर पानी जमा नहीं हो।

