नवगछिया। राज्य सहायक कर आयुक्त की टीम  ने शुक्रवार को नवगछिया बाजार के पान मसाला  कारोबारी पान मसाला के यहां छापामारी की। इस दौरान 10 लाख का माल जब्त किया गया।

सहायक राज्यकर आयुक्त रवि रंजन आलोक ने बताया कि व्यवसाई ने द्वारा पूरे जीएसटी अवधि में सिर्फ आईटीसी के माध्यम से ही कर का भुगतान किया गया है, उसने अपनी बिक्री में मूल्यवर्धन नहीं किया गया है। निरीक्षण दल द्वारा भौतिक सत्यापन में लगभग 10 लाख का माल भंडारित पाया गया, व्यवसाई ने इसके समर्थन में कोई कागजात व लेखा पुस्तिका प्रस्तुत नहीं किया। सभी माल अलेखापित मानते हुए निरीक्षक द्वारा जब्त कर लिया गया, जिस पर कार्यालय द्वारा आगे विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए कर  और जुर्माना की राशि वसूल की जाएगी। राज्य कर सहायक आयुक्त ने बताया कि विभाग लगातार ऐसे कारोबारियों पर नजर रखे हुए है।

सहायक राज्यकर आयुक्त रवि रंजन आलोक ने बताया कि विभाग द्वारा ऐसे सभी कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी जिनके द्वारा बिक्री को छुपाते हुए कर वंचना की मंशा से वास्तविक कर का भुगतान नहीं किया जाता है। हमने आपने सभी अधीनस्थ पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे जीएसटी  पोर्टल पर उपलब्ध सभी सूचना एवं आंकड़ों का विस्तारपूर्वक डाटा एनालिसिस कर ऐसे कार्यों को चिह्नित करें। विभाग की इस कार्यवाही से वैसे सभी कारोबारियों में हड़कंप व्याप्त है जिसके द्वारा या तो ससमय विवरनी दाखिल नहीं की जा रही है या सिर्फ इनपुट टैक्स क्रेडिट के माध्यम से कर का भुगतान किया जा रहा है। वाणिज्य कर विभाग लगातार उन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों को गोदामों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है जो अपना कर सिर्फ इनपुट टैक्स क्रेडिट के माध्यम से जमा करते हैं उनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर के माध्यम से या तो बिल्कुल नहीं कर का भुगतान नहीं किया जाता है या नगण्य भुगतान किया जाता है।

छापेमारी का नेतृत्व धर्म देव कुमार राज्य कर सहायक आयुक्त कर रहे थे जिसमें विभांशु कौशल चौधरी, राज्य कर सहायक आयुक्त, आशीष कुमार पासवान राज्य कर सहायक आयुक्त और कार्यालय कर्मी पंकज कुमार, पवनकांत सिंह, मनीष किशोर एवं रवि कुमार सिंह शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *