नवगछिया : इन दिनों आग लगने की घटना थमने का नाम नही ले रही है। बुधवार को नवगछिया बाजार के मुसहरी पट्टी मोहल्ला में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन घर जल गए।
Total Downloads: 329
वहीं कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय भी आंशिक रूप से जल गया। यहां कन्हैया रिकयासन, अनिता देवी और मीना देवी के घर जल गए। इस घटना में एक लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
इससे पहले लोगों ने बगल के पोखर से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। एसडीपीओ दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष भारत भूषण, सीओ विश्वास आनंद ने घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ ने बताया कि क्षति के आकलन के बाद पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

