नवगछिया । बाजार के सत्यनारायण मंदिर रोड में विगत तीन दिनों से चल रहे गणेश पूजनोत्सव कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को पंडित अमर के द्वारा हवन पूजन के साथ संपन्न किया गया.। हवन में बड़ी संख्या में स्थनीय लोगो ने भाग लिया और आरती के बाद विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Total Downloads: 352
इस अवसर पर नवगछिया बाजार में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटका फोर में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इसके बाद संध्या समय गणेश जी की प्रतिमा को श्रद्धालुओं द्वारा नगर भ्रमण कराते गाजे बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। विसर्जन में शामिल युवक रंग गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारें लगा रहे थे।
वही किमेटी से रवि शर्मा ने बताया कि शहर के गौशाला के परिसर में स्थित पोखर में नम आंखों से भगवान गणेश जी को विदाई दी गयी। इस अवसर पर आयोजक रमेश चिराणिया, कोषाध्यक्ष अमित चिरानिया, शम्भू चिरानिया, दिनेश केडिया, रवि शर्मा, पंकज टीव्रेवाल, अतन सिंह, रतन सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, प्रियम मवांडिया, मोहन पोद्दार के साथ सेकडो लोगो ने भाग लिया।

