नवगछिया: पॉलिथीन उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन के नेतृत्व में नवगछिया नगर में सघन छापेमारी की गई। इस दौरान पदाधिकारियों की टीम ने विभिन्न दुकानों में छापेमारी कर जांच किया। इस कार्रवाई में पांच दुकानदारों के पास से 12 किलो पॉलिथीन बरामद किया गया। जिन दुकानदारों के पास से पॉलिथीन कैरी बैग की बरामदगी हुई।

उन दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया गया। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पांच दुकानदारों को जुर्माना किया गया। जिससे 75 सौ रुपये जुर्माना की राशि वसूल की गई।

उन्होंने बताया कि नवगछिया बाजार के सुरेश केडिया से 15 सौ, सुमन कुमार से 15 सौ, मो जैनुल से 15 सौ, छोटू कुमार से 15 सौ एवं राजेश कुमार गुप्ता से 15 सौ रुपये पॉलिथीन बरामद होने के बाद जुर्माना के रूप में वसूल किया गया है। नगर पंचायत के द्वारा की गई इस कार्रवाई से शहर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *