नवगछिया : नवगछिया बाजार में नो एंट्री के उल्लंघन से बाजार में दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। गुरुवार को दिनभर बाजार के गौशाला रोड में जाम रहने से स्कूली बच्चे भी कड़ी धूप में जाम में फंसे रहे। वहीं जाम में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी फंस गई और समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई।

नवगछिया बाजार के गोशाला रोड में रोजाना सुबह दस बजे के बाद से लगभग तीन से चार घंटे जाम लगी रहती हैं जाम की स्थिति ऐसी रहती हैं कि पैदल आने-जाने में भी काफी परेशानियां होती हैं। इस मुख्य सड़क पर तीन सरकारी और दो निजी विद्यालय संचालित हैं। जाम में फंसकर छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक भी परेशान होते हैं। स्थानीय लोगों ने गोशाला रोड में पुलिस बलों की तैनाती की मांग की है

आग बुझाने जा रही दमकल गाड़ी जाम में फंसी रही :

गुरुवार को नोनिया पट्टी में लगी आग बुझाने जा रही दमकल की गाड़ी भी जाम में फंसी रही। जिससे दमकल समय पर आग बुझाने नहीं जा पायी। दमकल कर्मी काफी मशक्कत के बाद दमकल गाड़ी को निकाला। दमकल की छोटी गाड़ी दूसरे रास्ते से नोनिया पट्टी पहुंची जिससे कि आग बुझायी गई।

जाम से निजात दिलाने और बायपास निर्माण की मांग :

नवगछिया में जाम की भयावह स्थिति को देखते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधायक गोपाल मंडल से नवगछिया बाजार को जाम से निजात दिलाने के लिए बाइपास सड़क के निर्माण की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *